झाबुआ जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक की गई आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक की गई आयोजित | New India Times

झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौनल जसवंत सिंह भाबोर की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में 19 जुलाई सम्पन्न बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा, ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं, लोक निर्माण विभाग, पीआईयु, जल संसाधन विभाग, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग एवं आईटीडीपी, जिला शिक्षा केन्द्र (डीपीसी), खनिज विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य विभाग आदि के कार्यों एवं खाद्य विभाग की योजनाएं, कृषि विभाग की योजनाएं, उद्यानिकी विभाग की योजनाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। स्ट्रीट-11 दुकानों में पानी की व्यवस्था संबंधी कार्य के संबंध में चर्चा एवं अनुमोदन, स्ट्रीट-11 दुकानों की निलामी की शत-प्रतिशत राशि जिनके द्वारा अभी तक जमा नहीं की गई है की समीक्षा उनके विरूद्ध कार्यवाही के संबंध में। 5 वे राज्य वित की कार्य योजना में शामिल स्ट्रीट लाईट के स्थान पर अन्य कार्य लिये जाने के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव का अनुमोदन एवं अन्य विषय पर चर्चा कर आवश्यक कार्य हेतु निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमाल सिंह डामोर एवं समस्त जनपद सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article