यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिले में हिंदू मुस्लिम एकता की है मिसाल भादो के महीने में पहाड़ वाले बाबा का उर्स पर कव्वालियों का आयोजन किया जाता है एवं देव छठ के मचकुंड मेले में संतों ने स्नान कर मेले का शुभारंभ किया उसके बाद गुरुवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु मचकुंड परिसर पहुंचे जहां मचकुंड सरोवर में स्नान किया जाता है आपको बता दें कि मचकुंड को सभी तीर्थों का भांजा माना जाता है आगरा ग्वालियर मुरैना समेत अन्य जगहों की महिला और पुरुष पहुंचे थे जहां पर शादी की मोहरी और कलंगियो का विसर्जन किया गया था इस दौरान वाटर वर्क्स चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों के द्वारा कड़ी मेहनत की गई वाटर वर्क्स चौराहे पर तैनात यातायात कर्मी रवि भास्कर यातायात कर्मी भूपेंद्र गुर्जर यातायात कर्मी रामेश्वर यातायात कर्मी सुधीर गुर्जर के द्वारा कड़ी धूप में मचकुंड जाने वाले श्रद्धालुओं को सड़क पार करते हुए नजर आए। इन यातायात कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से किसी भी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई और ना ही कोई हताहत हुई। भीषण गर्मी और उमस में चारो पुलिसकर्मी सड़क पर नजर आए। खास बात तो यह थी की इन पुलिसकर्मियों के द्वारा नेशनल हाईवे संख्या 44 से गुजरने वाले वाहनों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर सर्विस रोड़ पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड़ पर सही ढ़ंग से लगाया गया जिससे मचकुंड जाने वाले श्रद्धालुओं एवं हाईवे से गुजरने वाले बड़े वाहनों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।
