डाक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूटमार करने वाले चार लुटेरे माल समेत गिरफ्तार | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​डाक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूटमार करने वाले चार लुटेरे माल समेत गिरफ्तार | New India Timesथाना सीपरी बाजार अंतर्गत सरयू विहार कॉलोनी में रहने वाले एक चिकित्सक के यहां डाॅक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूटमार करने वाले लुटेरों को पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का माल भी बरामद करने में कामियाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ सरयू विहार निवासी डॉक्टर राजेन्द्र गुप्ता की पत्नी मीरा गुप्ता घर पर अकेली थी कि इसी दौरान देर शाम 1 अगस्त को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पत्नी को बंधक बनाया और नगदी व जेवरात लूट कर फरार गए। ​डाक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूटमार करने वाले चार लुटेरे माल समेत गिरफ्तार | New India Timesइस लूट के मामले के खुलासे के लिए सीपरी बाजार थाना अध्यक्ष गगन गौड़ और उप निरीक्षक श्री राजकुमार चौकी प्रभारी, मसीहा गंज अपराधियों की धरपकड़ में घूम रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि डॉक्टर के यहाँ लूटमार करने वाली लुटेरे लूट का माल बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन कुमार गौड़ ने अपनी टीम के साथ बताएं स्थान पर छापा मारा, छापा मारते ही मौके पर खड़े तीन व्यक्ति व एक महिला भागने लगे। जिसके बाद सीपरी पुलिस ने घेरा बंदी कर चरों को हिरासत में ले लिया। पकडे गये आरोपियों ने अपना नाम संजय रौकवार पुत्र बदलू प्रसाद रौकवार, हाल निवासी मसीहा गंज, थाना सीपरी बाजार, राजकुमार रैकवारको पत्र बबलू प्रसाद निवासी उपरोक्त, अकबर खान पुत्र इशाक निवासी नाथ की कोठी, मसीहा गंज, थाना सीपरी बाजार, झाँसी व नसीम बानो पत्नी आरिफ मंसूरी निवासियों नदनपुरा थाना सीपरी बाजार, झाँसी बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12700 रूपय नकद, एक सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी चांदी की पायल, 8 जोड़ी चांदी की बिछिया, दो चांदी के सिक्के व पांच रुपय के कुल 98 सिक्के बरामद होना बताया। मामले का खुलासा करते हुए झाँसी के पुलिस अधीक्षक नगर बी.के तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस खुल्लासे के पीछे लूट के जेवरात खरीदने वालों को बचाने की मुहीम भी शुरू हो गयी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सीपरी पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था। आरोप है कि उपरोक्त व्यक्ति सोने के माल के बदले बातार में सोने के रेट से 25 फीसदी कम रेट देकर माल खरीदता है। पुलिस द्वारा अब तक सभी खुल्लासों में चोरी के माल को खरदीने वाले साहूकारों को पकड़ने में नाकामी पुलिस की मिली भगत की ओइशारा कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version