खेलो एमपी यूथ गेम्स- 2023 के तहत निकाली गई स्पॉट टॉर्च रैली का एसपी एवं मेयर ने किया रैली का शुभारंभ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खेलो एमपी यूथ गेम्स- 2023 के तहत निकाली गई स्पॉट टॉर्च रैली का एसपी एवं मेयर ने किया रैली का शुभारंभ | New India Times

“खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023” का आयोजन 4 चरणों में दिनांक 15 सितंबर से 05 अक्टूबर 2023 तक 18 खेलों में किया जा रहा हैं। जिसके तहत आज दिनांक 21 सितंबर 2023 गुरुवार को स्पॉट टॉर्च रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ श्री देवेंद्र पाटीदार पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, महापौर, बुरहानपुर द्वारा किया गया। रैली नेहरू स्टेडियम से प्रातः 11:00 बजे रवाना होकर मुख्य मार्गों से बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस, राजपुरा, न्यामतपुरा से होते हुए वापस समापन नेहरू स्टेडियम पर किया गया। टॉर्च रैली में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री आर.जी. बांगरिया, कमलेश जैसवाल, उमेश कोष्टा, शालिनी सिंह फुटबाल प्रशिक्षक सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, वरिष्ठ खिलाड़ी, जिला खेल संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article