विनोद दीक्षित को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

विनोद दीक्षित को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

सामाजिक कार्यकर्ता व बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा समाज के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनको आज उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा रजि के द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर बृज प्रांतीय अध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा विनोद दीक्षित के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए आज उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री ने कहा आज के इस समाज में हर आदमी अपने लिए सोच रहा है लेकिन विनोद दीक्षित हमेशा से ही दूसरे लोगों की सोचते हुए समाज की सेवा कर रहे हैं। पूर्व पार्षद श्वेता शर्मा ने कहा विनोद दीक्षित के कार्य हमेशा से सराहनीय और समाज को प्रेरणा देने वाले रहे इसलिए आज हम सब लोगों ने मिलकर समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए विनोद दीक्षित को सम्मानित किया है।

विनोद दीक्षित को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

भागवत आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहा विनोद दीक्षित के कार्यों से हमेशा समाज को मिलता है लाभ चाहे रक्तदान शिविर हो या स्वास्थ्य शिविर के इन शिविरों के माध्यम से लोगों की मदद के साथ जरूरतमंद लोगों को आर्थिक लाभ मिलता है यह समाज के लिए इसलिए समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए आज हम सब लोगों ने मिलकर विनोद दीक्षित को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान किया है। सम्मान को पाकर विनोद दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसी तरह से सभी के सहयोग से आगे भी समाज की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम में नरेंद्र दीक्षित, बृजेश शर्मा, सत्यदेव शर्मा, विनोद पांडे, चंद्रप्रकाश पांडे, विपिन ओझा, कुलदीप शर्मा, दीपक सारस्वत, अनुराधा भारद्वाज आदि मुख्य रूप से रहे शामिल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article