मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की कार्य योजना अनुसार दि. 14.09.2023 से 20.09.2023 तक मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मागर्दशन में व श्री आशुतोष शुक्ल, जिला न्यायाधीश / सचिव द्वारा आज दिनांक 19 09 2023 को स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र बुरहानपूर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर श्री आशुतोष शुक्ल ने कहा कि हिन्दी एक ऐसी भाषा है जिसके प्रत्यक अक्षर की अपनी स्वतंत्र और विशिष्ट ध्वनि होती है। हिंदी शब्दों का उच्चारण ठीक वैसे ही किया जाता है जैसे वे लिखे जाते है, जिससे हिंदी भाषा सीखना आसान हो जाता है।
उक्त कार्यक्रम में बुरहानपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री युनूस पटेल ने कहा कि हिंदी को दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा माना जाता है। श्री जय चौकसे चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के द्वारा अधिक से अधिक कार्यों में हिंदी भाषा का उपयोग किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अब्दुल वकील खान डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष श्री मनोज मेहरा अधिवक्ता, स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र के प्रबंधक श्री गोपाल कृष्ण गोखले अन्य प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर्ता उपस्थित रहे।
