नियम विरूद्व अनुशंसा का सरपंच संघ ने किया विरोध, तहसील की दहलीज पर कार्यवाही की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नियम विरूद्व अनुशंसा का सरपंच संघ ने किया विरोध, तहसील की दहलीज पर कार्यवाही की मांग | New India Times

सरपंच संघ ने ग्राम पंचायतों से पारित प्रस्तावों पर नियम विरूद्ध तरीके से जनपद सदस्यों की अनुशंसा और अनुमोदन मांगे जाने का विरोध किया है। परासिया की अस्थाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद तथा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
सरपंच संघ अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायत बैठक अथवा ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर केवल सरपंच और सचिव के हस्ताक्षर के नियम हैं लेकिन मनमर्जी तरीके से सरपंचों को परेशान किया जा रहा है जिससे ग्राम विकास के कार्य में विलंब हो रहा है। इस संबंध में भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिये अधिकारियों द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जायें।

जनपद सीईओ ने बताया कि ग्राम पंचायत के प्रस्तावों पर
जनपद सदस्य के हस्ताक्षर अथवा अनुमोदन के नियम नहीं हैं, इस संबंध में वह कार्यवाही करेंगी। इस दौरान सरपंच संघ के सरपंच उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version