पटवारी संगठन ने कांग्रेस विधायक हर्ष यादव को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पटवारी संगठन ने कांग्रेस विधायक हर्ष यादव को सौंपा ज्ञापन | New India Times

प्रदेश पटवारी संघ के आवाहन पर देवरी में भी तहसील पटवारी पिछले 24 दिन से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर बैठे हुए हैं। बुधवार को पटवारी संघ के पदाधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव को ज्ञापन सौंपा और पटवारी की विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांगी है।

पटवारी संघ देवरी के अध्यक्ष शिव शंकर लोधी ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कहा कि पटवारी संघ पिछले 25 सालों से 2800 ग्रेड पे वेतनमान एवं किराया एव विभिन्न भत्तों को बढ़ाए जाने की मांग कर रहा है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी पटवारी का ₹2800 ग्रेड पे वेतनमान नहीं बढ़ाया गया है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो पटवारी कलम हड़ताल के बाद भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

इस अवसर पर विधायक हर्ष यादव ने कहा कि लगातार पटवारी 25 सालों से वेतनमान नाम बढ़ाए जाने को लेकर हड़ताल कर रहे हैं उनकी मांगे जायज है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो पटवारीयो की मांगों को पूरा किया जाएगा।

By nit

Exit mobile version