नेपानगर विधानसभा में बीजेपी कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ेगी भीम आर्मी एवं अन्य संगठन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर विधानसभा में बीजेपी कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ेगी भीम आर्मी एवं अन्य संगठन | New India Times

बुरहानपुर ज़िले में 2 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पहला नेपानगर विधानसभा क्रमांक 179 आरक्षित वर्ग के लिए है और दूसरा बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180। बुरहानपुर जिले की नेपानगर एवं बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी खुमार तेज़ी से बढ़ रहा है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में हर पार्टी/ राजनैतिक दल में टिकट के इतने अधिक दावेदार हैं कि टिकट वितरण का मसाला कांग्रेस बीजेपी के लिए दर्द ए सर बना हुआ है।

नेपानगर विधानसभा में बीजेपी कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ेगी भीम आर्मी एवं अन्य संगठन | New India Times

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला अंतर्गत नेपानगर विधानसभा क्रमांक 179 आरक्षित सीट में कांग्रेस बीजेपी के समीकरण को बिगाड़ने के लिए कई दिनों से निरंतर सुगबुगाहट जारी है। बीजेपी से वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक की दावेदारी से जहां राजनैतिक समीकरण बिगड़े हुए हैं। वहीं भीम आर्मी जैसी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने एक साथ मिल कर नया चेहरा मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए जयस, भीम आर्मी आदि संगठन मीटिंग आदि लेकर माहौल तैयार कर रहे हैं। भीम आर्मी के साथ जयस नामक संगठन और अन्य संगठन एकता के साथ जुड़े हुए हैं। भीम आर्मी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े नेपानगर में आर पार की लड़ाई करने के मूड़ में दिखाई दे रहे हैं। मोहब्बत,जंग और सियासत में सब कुछ जाइज़ है। नामांकन वापसी के बाद ही स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। आगे क्या समीकरण बनते हैं यह समय के गर्भ में छुपा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version