नोडल एजेंसी नगर निगम बुरहानपुर द्वारा मोमिन जमात खाने में विधायक निधि से चल रहे निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने पर जमात के अध्यक्ष, सचिव ने पार्षदों से निर्माण कार्य प्रारंभ कराने को लेकर की चर्चा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नोडल एजेंसी नगर निगम बुरहानपुर द्वारा मोमिन जमात खाने में विधायक निधि से चल रहे निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने पर जमात के अध्यक्ष, सचिव ने पार्षदों से निर्माण कार्य प्रारंभ कराने को लेकर की चर्चा | New India Times

विधायक द्वारा अनुशंसित और स्वीकृत निधि से कार्यालय नगर पालिका निगम बुरहानपुर (नोडल एजेंसी) द्वारा मोमिन जमात खाना अंसार नगर बुरहानपुर में निर्माण कार्य संपन्न किया जा रहा था किंतु नगर पालिका निगम बुरहानपुर (नोडल एजेंसी) द्वारा निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। इस मामले को लेकर मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम अंसारी पापा सेठ और सचिव उबैद शेख़ ने पहल करते हुए मुस्लिम समाज के पार्षदगण में इस्माईल अंसारी, अकील औलिया और अबरार साहब को जमात खाना अंसार नगर बुरहानपुर में आमंत्रित कर मौक़ा स्थल का निरीक्षण कराया और इस मामले को लेकर परस्पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रफीक़ गुल मोहम्मद सेठ लालबाग भी विशेष रूप से चर्चा में उपस्थित थे। चर्चा उपरांत पार्षदों ने मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारीगण को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में महापौर और आयुक्त से शीघ्र ही चर्चा करके रुका हुआ निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ कराने के प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारी में अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम अंसारी पापा सेठ, सचिव एडवोकेट उबेद शेख के अलावा नुरुल हक़ अंसारी, नजीबुल्लाह अंसारीमियां सेठ, आरिफ अंसारी अलमारी वाला भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version