अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारी और रणनीति को लेकर आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल के साथ अमित भटनागर संगठन सचिव, युवराज सिंह संगठन सचिव, पंकज सिंह संगठन सचिव, दुष्यंत दांगी सचिव, हिमांशु कुलश्रेष्ठ संगठन सचिव, डॉ मुकेश जैसवाल संगठन सचिव व आशीष सिंघारा जोन प्रभारी ने अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय, आशुतोष, संजय सिंह, पंकज गुप्ता समेत तमाम राष्ट्रीय नेताओ से बैठक की और विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान मध्य प्रदेश के वर्तमान स्थिति पर भी समीक्षा की गई। पूरे प्रदेश में शिवराज सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है और कांग्रेस को उनकी आपसी फूट और पुरानी कारस्तानियों के कारण पसंद नही करते हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी की एक विकल्प है।
अरविंद केजरीवाल करेंगे 5 नवंबर को चुनावी शंखनाद
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्य मंत्री श्री अरविंद केजरीवाल 5 नवंबर को भोपाल से रैली कर 2018 के विधान सभा चुनाव का शंख नाद करेंगे और शिवराज सिंह चौहान को चुनौती पेश करेंगे। 
अरविंद केजरीवाल की रैली को लेकर प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन प्रदेश से मिल रहा है और यह रैली प्रदेश के इतिहास की विशालतम रैली होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कई दूसरी पार्टियोंप के ईमानदार नेता हमारे संपर्क में हैं। जल्द ही उन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई जाएगी, जिससे प्रदेश का संगठन और मजबूत होगा।
