एसडीओ फोरेस्ट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ताप्ती नदी बारादरी से लकड़ी का ज़खीरा किया जप्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एसडीओ फोरेस्ट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ताप्ती नदी बारादरी से लकड़ी का ज़खीरा किया जप्त | New India Times

बुरहानपुर में ताप्ती नदी के बारादरी इलाक़े से वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार दोपहर एक बड़ी कार्येवाही करते हुए एसडीओ फॉरेस्ट अजय सागर के नेतृत्व में लकड़ियों का ज़खीरा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। बुरहानपुर वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि ताप्ती नदी में लकड़ियों का बड़ा ज़ख़ीरा आया हुआ है। जिसके चलते उन्होंने यह कार्रवाई करते हुए लगभग 2 ट्राली सागवान की लकड़ियां जप्त की है। उन्होंने बताया कि अभी किसी पर नामजद कार्यवाही नहीं की गई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में लकड़ी माफ़िया नदी के रास्तों से यह कारोबार करते हैं। बारिश ज्यादा होने के कारण सभी नदियां तूफान पर चलने के कारण बड़ी संख्या में लकड़ी माफिया द्वारा नदी किनारे लकड़ियां इकट्ठी कर ऊंची कीमत पर बेचने के फ़िराक में रहते हैं इससे पहले वन विभाग की टीम ने दबिश देकर कार्यवाही कर लकड़ी अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस कार्यवाही में एसडीओ फोरेस्ट अजय सागर, रेंजर लक्ष्य सिंह सोलंकी, एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version