जिले में हो रही वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से नियंत्रण के लिए कलेक्टर ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला , झाबुआ (मप्र), NIT:

जिले में हो रही वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से नियंत्रण के लिए कलेक्टर ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित | New India Times


जिले में हो रही वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से नियंत्रण के लिए कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि जहा पर भी लोगों को शिफ्ट किया गया है, उनके भोजन, पानी एवं अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए साथ ही जहां पर भी घर गिर गए हैं वहां की व्यवस्थाओं को अवलोकन करें। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि तालाबों की जानकारी लें एवं अभी मौसम ठीक है फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में जो छोटे पुलिए है, उनकी जानकारी प्राप्त कर, ग्रामीणों को नदी, तालाबों से दूर रहने की समझाइस दी जाए।
कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ एवं संबंधित अधिकारियों को सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version