संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जहाँआरा को पीएचडी की उपाधि, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा समाजसेवी, सामुदायिक सववादाता, एवं जिला आशा प्रशिक्षक जहाँआरा को समाजशास्त्र विषय में उनके शोध कार्य सामाजिक विकास में स्व: सहायता समूहों की भूमिका तथा चुनौतियां (ग्वालियर जिले के विशेष संदर्भ में) शीर्षक के लिए शोध उपाधि प्रदान की गई। डॉ. जहाँआरा ने अपना शोध कार्य डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता प्राध्यापक, समाजशास्त्र कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय ग्वालियर (म.प्र. ) के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्राध्यापकों, परिजनों एवं इष्ट मित्रों और शुभचिंतको ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
