पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
30 अगस्त 2017 को विधायक विश्रामगृह भोपाल में प्रदेश के राज्य अध्यापक संघ, शासकीय अध्यापक संगठन,अध्यापक संविदा शिक्षक संघ ,अध्यापक कांग्रेस के अध्यक्षों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अध्यापक संघर्ष समिति के प्रारंभिक गठन पर चर्चा हुई चर्चा उपरांत उल्लेखित संघों के प्रांताध्यक्ष एवं सक्रिय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए:-
- 1 – अध्यापक संघर्ष समिति में राज्य अध्यापक संघ, शासकीय अध्यापक संगठन, अध्यापक संविदा शिक्षक संघ, अध्यापक कांग्रेस और आजाद अध्यापक संघ घटक दल के रूप में प्रत्यक्ष भागीदारी से कार्य करेंगे।
- 2 – शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अध्यापक संवर्ग की शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा की जाए, इस के प्रयास हेतु इस संबंध में 2 सितंबर से 5 सितंबर तक देश के मुख्यालय दिल्ली एवं प्रदेश तथा जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिए जाएंगे आगामी रुपरेखा तैयार कार्यक्रम घोषित करने के संबंध में 10 सितंबर दिन रविवार को भोपाल में अध्यापक संघर्ष समिति के घटक संघों के प्रांत अध्यक्षों की उपस्थिति बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें अध्यापक संघर्ष समिति का प्रदेश जिला एवं ब्लाक स्तर का संगठनात्मक ढांचा तैयार कर रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में उपस्थित संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री जगदीश यादव ,श्री आरिफ अंजुम ,श्री मनोहर दुबे श्री राकेश नायक एवं संगठनों के सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
