ताप्ती में बाढ़ के हालात में पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीमों ने निचली बस्ती के निवासियों की जान माल की रक्षा में देश भक्ति और जन सेवा के नारे को चरितार्थ कर निभाई महत्वपूर्ण भूमिका | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ताप्ती में बाढ़ के हालात में पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीमों ने निचली बस्ती के निवासियों की जान माल की रक्षा में देश भक्ति और जन सेवा के नारे को चरितार्थ कर निभाई महत्वपूर्ण भूमिका | New India Times

लगातार बारिश एवं पारस डैम से पानी छोड़ने के कारण ताप्ती का जल स्तर बढ़ने से शहर में बने बाढ़ के हालात में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस पूरे समय जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक्शन मोड में रही। शहर में ताप्ती नदी से लगे निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। शहर में नागझिरी घाट, राजघाट, खातू घाट, हतनुर पुल, जैनाबाद पुल, सतियारा घाट, पीपल घाट, आदि घाटों पर पुलिस टीमें पूरे समय तैनात रही। शहर में निचले इलाकों में, जिन घरों में पानी भर गया था उनमें फंसे लोगों को मोटर बोट से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ताप्ती में बाढ़ के हालात में पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीमों ने निचली बस्ती के निवासियों की जान माल की रक्षा में देश भक्ति और जन सेवा के नारे को चरितार्थ कर निभाई महत्वपूर्ण भूमिका | New India Times

पुलिस प्रशासन की रेस्क्यु टीमों ने लोगों को निकालकर नगर निगम द्वारा बनाए गए राहत कैंप में पहुंचाया। शहर में क़ादरिया स्कूल, हकीमिया स्कूल, बैरी मैदान शासकीय स्कूल, अग्रवाल धर्मशाला आदि स्थानों पर बनाए गए राहत कैंपों में लोगों को ठहराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों समेत जिले के सभी थाना प्रभारी दल बल के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पूरे समय तैनात रहे। शहर के साथ ही नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला के देहात क्षेत्रों में भी पुलिस टीमें नदी नालों के पुल, रपटों आदि के पास लगातार तैनात रही। पुल पुलियाओं पर बाढ़ का पानी आ जाने से रास्तों पर बेरिकेडिंग कर लोगों एवं वाहनों को आवाजाही करने से रोका गया। जिले में बारिश के रेड अलर्ट के चलते सभी घाटों पर पुलिस टीमें तैनात की गई थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version