बुरहानपुर में बाढ़ से प्रभावित निचली बस्तियों में दरगाह ए हकीमी प्रबंधन ने इमदाद के माध्यम से बोहरा धर्मगुरु के इंसानियत के पैगाम को अता की सर बुलंदी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में बाढ़ से प्रभावित निचली बस्तियों में दरगाह ए हकीमी प्रबंधन ने इमदाद के माध्यम से बोहरा धर्मगुरु के इंसानियत के पैगाम को अता की सर बुलंदी | New India Times

बुरहानपुर में बाढ़ से ताप्ती नदी के समीप निचली बस्तियों में जल भराव से लोगों के मकान जलमग्न हो गए थे। प्रशासन ने मुस्तेदी के साथ राहत और बचाओ का कार्य तेज़ कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था कर बाढ़ पीड़ितों की तत्काल प्रभाव से मदद की। वहीं बुरहानपुर की विश्व प्रसिद्ध दरगाह हकीमी प्रबंधन कमेटी द्वारा दाउदी बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरु हिज हालिनेस डॉ सैय्यदना मुफदल सैफ़ुद्दीन साहब के हुक्म के मुताबिक़ निचली बस्तियों के गरीब परिवार की मदद को हाथ बढ़ते हुए उन्हें तत्काल खाने के पैकेट देकर सैयदना साहब के इंसानियत के पैगाम को सर बुलंदी अता की गई।
दरगाह हकीमी की जनसंपर्क समिति के सदस्य समाजसेवी मुल्ला तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि दरगाह हकीमी प्रबंधक शेख शब्बीर भाई ताहेरी के कुशल मार्गदर्शन में दरगाह उपप्रबंधक शेख मुस्तफा भाई उज्जैनी ने एक दल भेज कर पीड़ित परिवार को भोजन के पैकेट के माध्यम से इमदाद पहुंचाई। संकट के समय पहुंचाई गई इस सहायता की नगर में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version