घर में घुसकर चोरी को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुनार भी बना आरोपी, लाखों का माल किया गया बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

घर में घुसकर चोरी को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुनार भी बना आरोपी, लाखों का माल किया गया बरामद | New India Times

जिला पुलिस कप्तान एसपी विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन पर एसडीओपी के अवस्थी के मार्गदर्शन में आदतन चोरी के अपराधियों द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करके छिंदवाड़ा सुनार के पास जाकर दिया गया सुनार द्वारा चोरी के जेवर गला दिया गया दो संदेही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया। जप्त सामग्री में सोने के कंगन सोने के गले हुए जेवर एवं नगदी 2800 रुपए माल मसरूका लगभग ढ़ाई लाख रुपए की बरामद की गई। आरोपी शहनवाज उर्फ बिट्टू वार्ड क्रमांक 13 निवासी जुन्नारदेव दूसरा आरोपी इरफान अली निवासी वार्ड क्रमांक 11 जुन्नारदेव चोरी के सामग्री लेकर गलाने के जुर्म में पुलिस ने सुनार सचिन सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 28 छिंदवाड़ा को भी आरोपी बनाया है आरोपियों के विरोध पुलिस ने अपराध क्रमांक 283/23 धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पड़कर पुलिस ने जेल पहुंचा दिया है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोमल सिंह रघुवंशी चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी असी मनीष बडोनिया प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया आरक्षक चंद्र किशोर रघुवंशी आरक्षक प्रमोद उईके आरक्षक योगेश रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही पुलिस द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी कई चोरियां आरोपियों द्वारा की गई है और यह आदतन अपराधी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version