तीन आदतन अपराधियों को कलेक्टर बुरहानपुर ने एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

तीन आदतन अपराधियों को कलेक्टर बुरहानपुर ने एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर | New India Times

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की कार्यवाहियां लगातार की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के प्रतिवेदन के आधार पर जिला कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने तीन आदतन अपराधियों को जिलाबदर किया है। इन बदमाशों को एक वर्ष के लिए बुरहानपुर एवं इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए गए है।

नाम इस प्रकार हैं:-

(1) सादिक उर्फ बट्टू पिता कुदरतउल्ला अंसारी, उम्र 25 वर्ष निवासी खैराती बाजार, थाना कोतवाली, जिला-बुरहानपुर

सादिक वर्ष 2014 से आपराधिक गतिविधियों एवं असामाजिक विध्वंसक कृत्यों में लिप्त है। उस पर थाना कोतवाली में बलात्कार, छेड़छाड़, जुआ खेलने, लड़ाई- झगड़ा, मारपीट करने संबंधी 5 अपराध पंजीबद्ध है।

(2) अक्षय पिता संजय पंवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी महाजनापेठ, थाना शिकारपुरा बुरहानपुर

अनावेदक अक्षय वर्ष 2010 से अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। उस पर हत्या, मारपीट, लड़ाई -झगड़ा के अपराध पंजीबद्ध है। अनावेदक सांप्रदायिक उन्माद फैलाने, शांति व्यवस्था भंग करने पर उतारू रहता है। अनावेदक पर थाना शिकारपुरा में 5 एवं कोतवाली में 1 अपराध दर्ज है।

(3) मिथुन पिता बंशीलाल ठाकुर, जाति बलवाड़, उम्र 29 वर्ष, निवासी नागझिरी, थाना गणपति नाका, बुरहानपुर

अनावेदक मिथुन वर्ष 2011 से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उस पर शराब बेचने, बलवा करने, शासकीय कार्य में बाधा डालकर झगड़ा करने, आम लोगों से झगड़ा मारपीट करने का आदी है। अनावेदक पर थाना गणपतिनाका में 7 अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा तीनों अपराधियों पर समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां भी की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version