मदरसा अरबिया इस्लामिया मिसबाउल उलूम लहरपुर में 817 बच्चों में हुआ निःशुल्क ड्रेस एवं  पाठ्य पुस्तकों का वितरण | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​​मदरसा अरबिया इस्लामिया मिसबाउल उलूम लहरपुर में 817 बच्चों में हुआ निःशुल्क ड्रेस एवं  पाठ्य पुस्तकों का वितरण | New India Timesलहरपुर कस्बा के मोहल्ला काजी टोला में स्थित मदरसा अरबिया इस्लामिया मिसबाउल उलूम लहरपुर में 817 बच्चों को निःशुल्क ड्रेस एवं  पाठ्य पुस्तकें वितरित की ईगई। जिसमें मदरसा प्रबंधक मोहम्मद असद सिद्दीकी और प्रधानाचार्य मोहम्मद आजम सिद्दीकी एवं मुख्य अतिथि श्री मनोज गुप्ता (नगर अध्यक्ष भाजपा), हाजी सिराज अहमद (समाजसेवी), भगवानदीन गुप्ता (समाज सेवी), जेड० आर० रहमानी (एडवोकेट), सलाउद्दीन गौरी (समाज सेवी), राम लखन जायसवाल आदि ने अपने हाथों से छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया।​मदरसा अरबिया इस्लामिया मिसबाउल उलूम लहरपुर में 817 बच्चों में हुआ निःशुल्क ड्रेस एवं  पाठ्य पुस्तकों का वितरण | New India Timesइस अवसर पर संस्था के सचिव श्री राशिद अली एवं सहायक सचिव डॉक्टर मोहम्मद असजद सिद्दीकी इसके अतिरिक्त अतीक अहमद सहायक अध्यापक, शोभित मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे, शमशाद मंसूरी, मोहम्मद आरिफ हसन उस्मानी, शरीफ खान उर्फ मंगल, श्री संजीव शुक्ला, मोहम्मद इदरीस एवं संस्था के छात्र छात्राओं के अभिभावक गण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version