भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित जामा मस्जिद अहले हदीस में 17 सितम्बर 2023 को इस्लामिक स्कॉलर सनाउल्लाह मदनी करेंगे लोगों से खिताब | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित जामा मस्जिद अहले हदीस में 17 सितम्बर 2023 को इस्लामिक स्कॉलर सनाउल्लाह मदनी करेंगे लोगों से खिताब | New India Times

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित अल मकतबतुल आलिया इस्लामिक लायब्रेरी द्वारा जामा मस्जिद अहले हदीस में 17 सितम्बर को एक दीनी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ इस्लामिक स्कॉलर सनाउल्लाह मदनी (आई प्लस टी.वी )
तशरीफ़ ला रहे हैं। मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद मुदस्सिर सल्फी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितम्बर 2023 इतवार को बाद नमाज़ ए ज़ोहर सनाउल्लाह मदनी साहब ”अल्लाह की मदद कब आयेगी”के विषय पर लोगों से खिताब करेंगे।
मौलाना ने लोगों से अपील की है कि ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में पहुंच कर प्रोग्राम को कामियाब बनाएं। वहीं मौलाना ने यह भी बताया कि औरतों के लिए भी परदे के साथ बैठने का इंतेजाम किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version