जागृति समिति ने साधु संतों को भोजन खिलाकर मनाया हिंदी दिवस | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जागृति समिति ने साधु संतों को भोजन खिलाकर मनाया हिंदी दिवस | New India Times

जागृति समिति द्वारा जनाना अस्पताल के सामने इंदिरा रसोई में हिंदी दिवस मनाया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुरस्कार शिक्षक फोरम के जिला अध्यक्ष दयाकांत सक्सेना ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है यह सिर्फ भाषा ही नहीं यह एक अभिव्यक्ति है जो कि देश को एकता के सूत्र में बंधती हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत में अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी, इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया। साथ ही आज अमावस्या के अवसर पर अमावस्या भोजन समिति द्वारा साधु संतों को एवं आमजनों को बिठालकर भोजन करवाया एवं साधु संतों का माला पहनकर और दक्षणा देकर सम्मान किया, इस अवसर पर डॉ हरि सिंह विधूड़ी ने लाभार्थियों को मोटे अनाज का महत्व समझाया और कहा कि बाजरा, ज्वार, चना आदि को दैनिक जीवन में बनाएं जो कि हमारे शरीर की अंदरूनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और हमें निरोगी रखने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर रवि शिवहरे, दिनेश शर्मा छावनी, अशोक शिवहरे, दर्शन सिंह परमार अश्वनी श्रीवास्तव, राहुल बिधूड़ी, रामू जयसवाल, मोहित अग्रवाल, राजेश पाठक, विशाल माहौर, पठान बाबा, मुन्नी आदि सदस्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version