मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप), NIT:

जन सेवा मित्र रुबीना बानो और मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र अदिति चौरसिया ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार एवं जिला के मार्गदर्शन में महिला चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत बिलावर कला और उसके ग्राम की समस्त महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। जिसमें मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र रूबीना बानो द्वारा मुख्य मंत्री सम्बल योजना, उज्ज्वला योजना, प्रतिभा किरण योजना के विषय में, अदिति चौरसिया द्वारा मुख्य मंत्री लाड़ली बहना योजना, के विषय में जानकारी दी गई, साथ ही ग्राम के सरपंच सचिव, उपसरपंच के माध्यम से भी शासन की महत्वाकांक्षी, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही जिन महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है उनके द्वारा मुख्यमंत्री जी को आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव उपसरपंच पेसा एक्ट अध्यक्ष मोबिदलाइज एवं समस्त ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुईं।
