अवैध रूप से गांजा लगाने वाले ग्रामों में जनजागृती अभियान शिविर हुआ आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अवैध रूप से गांजा लगाने वाले ग्रामों में जनजागृती अभियान शिविर हुआ आयोजित | New India Times

जिला कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधिक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले के उप संचालक कृषि नगीन सिंह रावत के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकास खण्डों में सूचीबद्ध प्रकरणों में अवैध रूप से गांजा लगाने वाले चिन्हित ग्रामों में जन जाग्रति अभियान के अन्तर्गत शिविरों का आयोजन किया गया। विकास खण्ड झाबुआ के ग्राम खुटाया मांडली छोटी विकास खण्ड थांदला के ग्राम सुतरेटी नाहरपुरा, रतनाली छोटी धामनी, कोटडा, खांदन, परवलिया विकासखण्ड राणापुर के  ग्राम चुई, माण्डलीनाथ विकासखण्ड पेटलावद के ग्राम खोरिया, हनुमंतिया बोलासा विकासखण्ड मेघनगर ग्राम गोपालपुरा, चैनपुरा एवं विकासखण्ड रामा के ग्राम खेडा पालेडी, बोचका, मृगारूडी, अमलवानी कलमोडा में  शिविरों का आयोजन किया गया।

इन जन जाग्रति अभियान में सबंधित थाना प्रभारी से समन्वय कर उद्यानिकी विभाग ग्राम पंचायत सचिव को शामिल कर उपस्थित ग्रामवासी कृषकों को अवैध रूप से गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की खेती करने से होने वाले नुकसान एवं अन्य सामाजिक बुराईयों से अवगत करवाते हुए नशीले पदार्थों की खेती के लिए दण्ड के प्रावधान से अवगत कराया गया। साथ ही कृषि एवं उद्यानिकी से संबंधित नवीन कृषि तकनीकियों की जानकारी दी गई तथा कृषि के क्षेत्र में शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कम लागत कृषि की उन्नत तकनीकियों को अपनाकर अपनी कृषि आय बढ़ाने की समझाइश भी दी गई।

कृषि सम्बद्ध विभागों द्वारा ग्रीन हाउस, पोली हाउस, बागवानी फसलें टमाटर मिर्च अदरक, नीबू आदि की खेती अपनाकर तथा ड्रिप एवं स्प्रिंकलर से सिंचाई कर अपनी आय बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिससे कृषक कृषि एवं कृषि सम्बद्ध गतिविधियों, नवीन कृषिगत तकनीकी को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिती सुदृढ़ कर सामाजिक जीवन स्तर में सुधार हो सके, जिससे किसानों को गांजा, नशीले पदार्थों की खेती जैसे अवैध गतिविधियों में संलिप्ता जैसी स्थिती निर्मित न हो। जन जाग्रति अभियानों में नशीले पदार्थों एवं दवाओं के सेवन से होने वाली स्वास्थ समस्याओं तथा सामाजिक बुराईयों से अवगत करवाया गया तथा अवैध रूप से गांजा आदि नशीले पदार्थों की खेती नहीं करने की समझाईश दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version