स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की 5 अक्टूबर को मोहनखेड़ा के साथ इंदौर में भी जनसभा को करेंगी संबोधित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की 5 अक्टूबर को मोहनखेड़ा के साथ इंदौर में भी जनसभा को करेंगी संबोधित | New India Times

मध्य प्रदेश में भी अब चुनाव की तैयारियों को कार्यरूप में बदला जा रहा है।
भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर की है तो कांग्रेस भी 5 अक्टूबर से चुनावी रैलीयां शुरू कर रही है जिसको लेकर प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर को धार के मोहनखेड़ा से चुनावी रैली करेंगी साथ ही इंदौर में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगी। योजना है की मालवा-निमाड़ में 10 से ज्यादा सभा प्रियंका की होगी।
बताया जा रहा है की प्रियंका गाँधी की रैलियां इस तरह प्लान की जा रही है कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में उनकी सभाएं हो सकें।

स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की 5 अक्टूबर को मोहनखेड़ा के साथ इंदौर में भी जनसभा को करेंगी संबोधित | New India Times

और वे अभी तक 2 सभाएं कर चुकी हैं, पर ये चुनाव के नजरिए से की जा रही है।

इससे पहले जबलपुर में 12 जून को नर्मदा पूजन के बाद रैली को उन्होंने संबोधित किया था। 21 जुलाई को प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में जन आक्रोश रैली की थी। तैयारी के अनुसार प्रदेश में हर दूसरे दिन प्रियंका की मौजूदगी रहेगी और वे रोज 2 से 3 रैलियां करेंगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने चुनाव के दौरान हर दूसरा दिन मध्य प्रदेश को देने को कहा है।

उसी के मुताबिक उनकी रैलियां कराने की तैयारी है। उनके दौरों को इस तरह संयोजित किया जा रहा है कि वे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं।

धार के मोहन खेड़ा में प्रियंका गांधी जनसभा के जरिए चुनाव अभियान का उद्घोष करेंगी

चुनाव की घोषणा तक प्रियंका गांधी दिल्ली से ही मध्य प्रदेश की राजनीति पर ध्यान देंगी। इसके बाद उनके दौरे शुरू होंगे।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस मोहनखेड़ा (धार) से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी।

मालवा-निमाड़ में अभियान की शुरुआत धार ज़िले के इस धार्मिक स्थल से होगी,
जो जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

5 अक्टूबर को धार के मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी जनसभा के जरिए चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी।

इंदौर में भी एक सभा को संबोधित करने के साथ रोड़ शो भी करेंगी

मालवा-निमाड़ में कांग्रेस का यह पहला बड़ा आयोजन होगा। इसी दिन वे इंदौर में भी एक सभा को संबोधित करने के साथ रोड़ शो भी करेंगी। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने मालवा-निमाड़ से ही चुनाव अभियान उज्जैन से किया था, तब राहुल गांधी ने चुनावी सभा की थी। प्रियंका गांधी चुनाव के एलान के बाद दौरे तेज़ कर और मालवा-निमाड़ में 10 से ज्यादा सभाएं करेंगी।

कुछ सभाओं में प्रियंका और राहुल गांधी साथ रहेंगे

कांग्रेस की रणनीति के अनुसार प्लानिंग तैयार कर ली गई है।

पार्टी के दिल्ली सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चुनाव की औपचारिक घोषणा के साथ ही प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे शुरू किए जाने की योजना है इस बार भी फिर से माहौल कांग्रेस के पक्ष में ही बन रहा है पूर्व में भी मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी और इस बार भी जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का मन बना रखा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version