मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पेंच-कन्हान की महादेवपुरी, मुआरी एवं तानसी भूमिगत कोयला खदान को वेकोलि प्रबंधन के द्वारा फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने की वजह बता कर बंद किया जा रहा है। एवं कन्हान के अस्तित्व को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। जिसे लेकर आज संयुक्त मोर्चा में शामिल पेंच कन्हान के पांचो श्रमिक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मोहन कालरी की मुआरी खदान पहुंचे एवं गेट मीटिंग के दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं खदान को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष व आंदोलन का संकल्प लिया गया।

संयुक्त मोर्चा में शामिल बीएमएस, इंटक, एचएमएस, एटक, सीटू श्रमिक संगठन पेंच- कन्हान क्षेत्र की खदानों में गेट मीटिंग, धरना आंदोलन एवं कोयला परिवहन ठप्प करने की सीएमडी को पत्र लिखकर चेतावनी भी दी गई।
