अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; 
झांसी की सडकों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट रोहन सिंह ने नगर निगम और भारी पुलिस बल के साथ विशेष कार्रवाई की।
मिली जानकारी के मुताबिक़ झांसी नगर मजिस्ट्रेट रोहन सिंह ने पुलिस बल के साथ और नगर निगम की एक टीम बनाकर अतिक्रमण दस्ता लेकर इलाइट चौराहे से अतिक्रमण हटाते हुए नगर निगम गेट के बगल में बनी मनीष मोबाइल शाॅप , शंकर पान भण्डार ,बी मार्क के सामने बनी दुकान, बी•के•डी• चौराहे पर होटल ,पंचतंत्र पार्क पर शिव चाट भण्डार, चित्रा चौराहे पर पान की दुकान का डिब्बा, सीपरी बाजार मेन रोड पर अतिक्रमण हटाते करते हुए नदी तक पहुंचे।
ध्यान चन्द स्टेडियम के सामने बनी दो टाइल्स की दुकान वाले सीमेंट की चादरें रोड पर रखे हुए थे, जिससे दोनों की 5-5 हजार की रसीद भी काटी और नगद भुगतान लेकर छोड़ दिया गया और आगे के लिये रोड पर कोई भी सामाग्री न रखने के लिये कहा गया। इस कार्रवाई में सीपरी पुलिस थाने के दरोगा और सिपाहीयों ने भी अतिक्रमण हटाने में पूरा सहयोग किया।
