संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
एसडीओपी अजय संगर एवं थाना प्रभारी उमाशंकर यादव जी के मार्ग निर्देशन में थाना सिवनी मालवा के अपराध क्रमांक 321/17 धारा 379 आईपीसी में दिनांक 22.08.17 को फरियादी प्रेम सिंह पिता भैरो सिंह निवासी हिरणखेड़ा की चोरी हुई मोटर साइकल सहित आरोपी राहुल पिता ईश्वरदास मालवीय निवासी चतर खेड़ा को बानापुरा से सब इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह सोलंकी , एएसआई राजपूत एवं प्रधान आरक्षक शुक्ला द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी पूर्व से थाना सिवनी मालवा का हिस्ट्री शीटर (निगरानी बदमाश )है, साथ ही इटारसी एवं सिवनी मालवा में चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुका है।
