हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT;
लहरपुर कस्बे के मोहल्ला भूलनपुर में नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसीन खान का जोरदार स्वागत किया गया। जहां पर उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए पालिका परिषद द्वारा कराए गए कार्य एवं उनकी गुणवत्ता के बारे में जनता को को अवगत कराया।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसीन खान ने जनता के लिए कहा कि “मैं आदमी हूं आदमी से प्यार करता हूं”। पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसीन खान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ना जुल्म रहेगा ना गुनहगार रहेगा, दुनिया में सिर्फ प्यार रहेगा। इस दौरान मोहम्मद हसीन खान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग आपस में मिल जुल कर रहें, आपसी सौहार्द बनाए रखें, मैं आप लोगों के साथ हूं।
कोई भी मेरे लायक सेवा हो तो मैं सदैव दिन रात आपके लिए तत्पर हूँ। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि “एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों, यह दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तो, बनता है मेरा काम तुम्हारे ही काम से, बनता है मेरा नाम तुम्हारे ही नाम से”। पालिका अध्यक्ष ने कहा की आप लोगों ने मुझे इतनी इज्जत और सम्मान दिया है मैं इसके लिए आप सभी का सदैव शुक्रगुजार रहूंगा। इस मौके पर मुन्ना अंसारी, मोबिन अंसारी, अनवर अंसारी, अफजाल अंसारी, मेराज अंसारी, मुकेश, वसीम अंसारी, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
