भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक एक माह के लिए सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रहेगा बंद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक एक माह के लिए सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रहेगा बंद | New India Times

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत हबीबगंज नाका के पास से पिलर क्रमांक-64 से पिलर क्रमांक-66 गणेश मंदिर के सामने तक रेलवे ट्रेक के उपर से 65 मीटर स्टील (आर.ओ.बी.) गर्डर लाॅचिंग का काम शुरू किया जा रहा है। जिस के कारण लगभग एक माह के लिए हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक मार्ग बंद रहेगा।

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक एक माह के लिए सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रहेगा बंद | New India Times

सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से निर्माण कार्य के दौरान दिनांक 07.09.2023 से 05.10.2023 तक यातायात डायवर्सन प्लान निम्नानुसार रहेगा।

01- हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
आईएसबीटी या हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा एवं ऐम्स हाॅस्पीटल की ओर जाने जाने वाले वाहन सांची पार्लर बूथ केन्द्र के सामने वाले मार्ग से कस्तुरबा हाॅस्पिटल, डीआरएम ऑफिस तिराहा, शक्तिनगर चैराहा, बीएसएनएल चैराहा (ऐम्स रोड़) होकर आरआरएल तिराहा एवं ऐम्स हाॅस्पीटल की ओर जा सकेंगे।

इसी प्रकार आरआरएल तिराहा एवं ऐम्स हाॅस्पीटल से आईएसबीटी या हबीबगंज नाका की ओर जाने वाले वाहन बीएसएनएन चैराहा (ऐम्स रोड़) से शक्ति नगर चैराहा, डीआरएम ऑफिस तिराहा, कस्तुरबा हाॅस्पीटल से सांची पार्लर बूथ केन्द्र होकर आईएसबीटी या हबीबगंज नाका की ओर जा सकेंगे।

आम जनता से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

By nit

Exit mobile version