टीकमगढ़ जिला अस्पताल में लड़की की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया जमकर हंगामा | New India Times

आशीष राय, टीकमगढ़ (मप्र ), NIT; ​टीकमगढ़ जिला अस्पताल में लड़की की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया जमकर हंगामा | New India Timesटीकमगढ़ जिला अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक बारह वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।​टीकमगढ़ जिला अस्पताल में लड़की की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया जमकर हंगामा | New India Timesबताया जा रहा है की जतारा के शिवपुरी गांव के ध्यानी घोषी की बारह वर्षीय लड़की अंजू घोषी की तबीयत ख़राब हो जाने पर उसे जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ध्यानी जब अपनी बच्ची को लेकर जिला अस्पताल आया तो यहाँ डॉक्टरों ने उसे ठीक से नहीं देखा और कहा कि दस मिनट बाद आता हूँ। लेकिन डॉक्टर उसे देखने ही नहीं आये। लड़की के पिता का कहना है की वह डॉक्टरों से मिन्नते करता रहा लेकिन डॉक्टर नहीं आये और इलाज़ के आभाव में लड़की की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने अपने समर्थको के साथ अस्पताल के बाहर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाया और स्थिति को काबू किया।​टीकमगढ़ जिला अस्पताल में लड़की की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया जमकर हंगामा | New India Timesपरिजनों का आरोप है कि जब वह अपनी लड़की को अस्पताल लेकर आया तो डॉक्टरों ने उसे देखा ही नहीं और कहा की दस मिनिट बाद आता हूँ। हमने डॉक्टर से कहा साहब हमारी लड़की बहुत सीरियस है आप देख लो लेकिन डॉक्टर उसे देखने ही नहीं आये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version