रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परवलिया थांदला में स्वीप एक्टिविटी के अंतर्गत नवीन मतदाताओं का सम्मान एवं मतदान शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मतदाताओं द्वारा “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीय होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपना मताधिकार का प्रयोग” करने की शपथ ली गई।
