गर्ल्स उर्दू हाई स्कूल अकोट में मनाया गया शिक्षक दिवस | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

गर्ल्स उर्दू हाई स्कूल अकोट में मनाया गया शिक्षक दिवस | New India Times

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन समुचे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्थानीय गर्ल्स उर्दू हाईस्कूल में उत्साह एवं उमंग के साथ शिक्षक दिन मनाया गया।

मुख्याध्यापिका श्रीमती शगुफ्ता एजाज के नेतृत्व में कक्षा 10 वीं की छात्राओं ने शिक्षक का रोल अदा किया जिसमें मुख्याध्यापिका रिज़ा फातेमा, तहसीन अली उपमुख्याध्यापिका सारीया रहमानी पर्यावेक्षिका का रोल उमामा स्वालेहिन ने अदा किया।

शिक्षिका के रूप 10 वीं की मदिहा सदफ, मदिहा महेविश, मारिया, जोहरा, नश्राह मिस्बाह महेविंश, अनम नेहा, जोया आएशा दरख्शा आदि ने निभाया। कार्यक्रम का नियोजन वरीष्ठ व अनुभवी शिक्षक डॉ गुलाम ताहेर किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में कनीज़ फातेमा, शबीना जमाल, जेबा तरन्नुम, अनम फातेमा, समनरुख वसीम अहमद खान, मोहम्मद खालिद मोहम्मद आसीम पटेल, इमरान अहमद जाहिद खान, शफीक अहमद, इमरान पटेल तौफीक़ पटेल, आकीब जावेद पटेल, मोहंमद मुजाहिद शेख आदि ने परिश्रम किया।

By nit

Exit mobile version