रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विकासखंड के ग्राम मांडली में शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण किया मां सा हदय किसान सा श्रम व वैज्ञानिक सी सूझ-बूझ का नाम ही शिक्षक है।
राधाकृष्णनन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर उक्त प्रेरणादायक उदगार के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।
विकास खंड के सुदुर अंचल गुजरात सीमा पर लगा नवीन शा उमा विद्यालय में शिक्षक दिवस पर बच्चों में अपूर्व उत्साह देखा गया।
छात्रा शीतल व प्रमिला ने मां शारदे व राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्राचार्य सुजान सिंह हरवाल के संरक्षण व मार्गदर्शन में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन विद्यार्थियों ने किया।
आयोजन में वरिष्ठ शिक्षक मोतीसिंह मावी, प्रहलाद सिंह सिसौदिया, श्रीमति चेतना नायक, सुनीता हाडा,निशार पठान, राकेश झणिया, सुनीता बारिया, भारत हरवाल, प्रवीण धाकिया, गवरा कटारा, नितिन नायक, ललित परमार, आदि शिक्षकों को बच्चों ने क़लम भेट कर उपहार दिया।
छात्र विपुल अर्जुन वर्षा भुरिया एजला निशा आदि ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था संभाली। कवि व शिक्षक ने शिक्षक है हम शाला की तस्वीर बदल देंगे सहित डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारो पर प्रकाश डाला।
शिक्षक सिसोदिया ने कहा आचरण विचार संयम संस्कार का संदेश वाहक शिक्षक होते हैं।
मोतीसिंह मावी, ने शिक्षकों की भूमिका पर इंगित किया।
आभार राकेश झणिया ने माना।
