अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झाँसी नगर में आज अवैध कच्ची शराब, खुले आम सट्टा, जुआ, चेन स्नेचिंग आदि की वजह से बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में आज सर्व दलिये मीटिंग में कांग्रेस, बुन्देलखंड मुक्ति मोर्चा, लोक जन शक्ति पार्टी, अपना दल, बुन्देलखंड क्रांति दल, भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी, स्वतंत्र प्रजा राज पार्टी आदि उपस्तिथ रहे।
गैर राजनैतिक संस्थाओं में बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा, रानी लक्ष्मी बाई बुन्देलखंड एकता विकास मंच, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, बुन्देलखंड कामगार व्यापार मंडल, गुलाम गौस खान युथ ब्रिगेड,बुन्देलखंड क्रांति सेना ,यूथ पावर क्लब इत्यादी पार्टियाँ मौजूद रही जिसकी अगवानी श्रीमान भानू सहाय जी ने की।
