शिवराज कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​शिवराज कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले | New India Timesमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। शासकीय सेवकों के साथ ही पेंशनर्स, पंचायत राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में नियोजित अध्यापक संवर्ग और पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों को देय महंगाई भत्ते/राहत की दर में दिनांक 1 जुलाई 2016 से 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस तरह अब 132 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। एक अन्य महतवपूर्ण फैसले में इंदौर और भोपाल नगरों में मेट्रो परियोजना के अमल के लिए डीपीआर का अनुमोदन किया गया। मेट्रो रेल परियोजनाओं से संबंधित निविदाओं के अनुमोदन के लिए मुख्य सचिव मध्यप्रदेश की अध्यक्षता में साधिकार समिति गठित की जायेगी।​शिवराज कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले | New India Timesभोपाल मेट्रो परियोजना के प्रथम चरण में करोंद से एम्स 14.99 किलोमीटर और भदभदा से रत्नागिरी तिराहा 12.88 किलोमीटर का कार्य होगा इसके साथ ही इंदौर में राजवाड़ा- नैनोद 31.55 किलोमीटर का क्रियान्वयन किया जायेगा । परियोजना से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाहियां तेजी से संपन्न की जायेंगी।

मंत्रिपरिषद ने 497 दैनिक वेतनभोगी पात्र श्रमिकों को वन रक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्त करने संबंधी मंजूरी प्रदान की । सागर जिले में पंचम नगर सिंचाई काम्पलेक्स के लिए 674.90 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई । इस योजना से 25 हजार हेक्टर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी।

मंत्रिपरिषद ने नगर निगम भोपाल को पेयजल योजना से संबंधित हडको से स्वीकृत राशि की स्वीकृति वर्ष 2013 में प्रदान की थी । अन्य मद में राशि 223 .97 करोड़ का ऋण हडको से प्राप्त हुआ है । इस राशि से 82.59 करोड़ शेष होने और 74.01 करोड़ जो नगर निगम द्वारा ऋण नहीं लिया गया , पूर्व में योजना के लिए स्वीकृत 30.37 करोड़ मिलाकर कुल 104.38 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की गई । 
मंत्रि परिषद ने जल संसाधन संभाग नरसिंहगढ़ के अंतर्गत कुशलपुरा मध्यम सिंचाई योजना की नहर प्रणाली के निर्माण कार्य की अनियमितताओं के लिए तत्कालीन कार्यपालन यंत्री श्री आर एस पवार के विरुद्ध विभागीय जांच की थी । आज श्री पवार की पेंशन की 20 प्रतिशत पांच वर्ष के लिए वापिस लेने का निर्णय लिया गया । 
मंत्रिपरिषद ने मुरैना- सबलगढ़ मार्ग के लिए भी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की । लगभग 71 किमी के मार्ग को ईपीसी योजना में विकसित करने के लिए 14999 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version