राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT;
चित्रकूट में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर जेपी सिंह के घर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह और एडीजी कानून व्यवस्था पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजली अर्पित की।
राज्यमंत्री ने कहा कि जेपी सिंह अदम्य साहस और वीरता से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उनके शहीद होने पर हम सबको गर्व है। शहीद के परिवार को 25 लाख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 20 लाख पत्नी को 5 लाख माता पिता को। मंत्री जी ने कहा कि सरकार की तरफ से कुल 50 लाख रुपये शहीद के परिवार को दिया जाएगा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। असाधारण पेंशन दी जाएगी । किसी भी कीमत पर एक भी डकैत बच नही पाएंगे और वो गैंग समाप्त किया जाएगा। 
शहीद पुलिस अधिकारी को वीरता पदक दिया जाएगा, जल्द ही सरकार द्वारा घोषणा की जाएगी
एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि ये पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति है लेकिन कोई भी आहुति देनी पड़े पुलिस पीछे नहीं हटने वाली, जल्द ही पूरा गैंग समाप्त कर दिया जाएगा या पकड़ लिया जाएगा।
