गृहमंत्री के आदेश के बगैर शांतिप्रिय आंदोलन पर लाठीचार्च हो ही नहीं सकता: संजय गरुड़. बैनर के सामने तरबुज रखकर व्यक्त किया गया देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ़ आक्रोश | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

गृहमंत्री के आदेश के बगैर शांतिप्रिय आंदोलन पर लाठीचार्च हो ही नहीं सकता: संजय गरुड़. बैनर के सामने तरबुज रखकर व्यक्त किया गया देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ़ आक्रोश | New India Times

आरक्षण के लिए मराठा समाज की ओर से लाखों की संख्या में आयोजित शांतिप्रिय आंदोलनों की विश्व समुदाय ने सराहना कि लेकिन जालना में अनशन पर बैठे आंदोलकों पर पुलिस की ओर से अचानक किया गया लाठीचार्च गृहमंत्री के आदेश के बिना हो हि नहीं सकता ऐसा आरोप NCP नेता संजय गरुड़ ने सरकार पर लगाया है। जामनेर में सकल मराठा समाज की ओर से रास्ता रोको और धरना आंदोलन किया गया। कांग्रेस के शरद त्रंबक पाटील ने कहा 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मराठा और मुसलमानों को आरक्षण दिया तब किसी ने हाई कोर्ट में पीआईएल फाइल कर उसपर रोक लगा दी। 2018 में CM देवेंद्र फडणवीस ने कानून लाया जिसे किसी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

गृहमंत्री के आदेश के बगैर शांतिप्रिय आंदोलन पर लाठीचार्च हो ही नहीं सकता: संजय गरुड़. बैनर के सामने तरबुज रखकर व्यक्त किया गया देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ़ आक्रोश | New India Times

आरक्षण के मामलों पर कोर्ट जाकर अडंगा लाने वाले यह कौन लोग हैं और किसके इशारे पर काम कर रहे हैं यह जनता को पता है। दिल्ली के हुक्मरान महाराष्ट्र में गैरकानूनी सरकार चला सकते हैं तो मराठों को आरक्षण क्यों नहीं दे सकते। निगम तिराहे पर रास्ता रोको करने वाले आंदोलकों ने देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ़ आक्रोश व्यक्त करने के लिए निषेध बैनर के सामने तरबुज रख दिए। वंदना चौधरी, जावेद मुल्लाजी, शंकर मराठे, अनील बोहरा, डा प्रशांत पाटील, प्रफुल्ल लोढ़ा, दिलीप खोडपे, ज्ञानेश्वर बोरसे, संतोष झालटे, विश्वजीत पाटील समेत सैकड़ो आरक्षण समर्थक उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि तमाम आंदोलनो से गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की उठने वाली मांग बड़ी सफाई के साथ मिडिया से गायब कर दी गई है।

गृहमंत्री के आदेश के बगैर शांतिप्रिय आंदोलन पर लाठीचार्च हो ही नहीं सकता: संजय गरुड़. बैनर के सामने तरबुज रखकर व्यक्त किया गया देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ़ आक्रोश | New India Times

मराठा आंदोलन को लेकर भाजपा नेता गिरीश महाजन की मध्यस्थता फेल हो चुकी है। नौ साल से केंद्र और राज्य की सत्ता में रही भाजपा महाराष्ट्र में मराठा धनगर मुस्लिम लिंगायत समाज के सामाजिक आरक्षण के मसले पर टोटल विफल रही है। देश में जातिगत जनगणना तो भाजपा ने कभी करवाई हि नहीं, आनेवाले समय में इस विषय को लेकर आंदोलन होने तय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article