फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मैसेज पोस्ट कर अपनी ही पत्नी को बदनाम करने वाला युवक गिरफ्तार  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मैसेज पोस्ट कर अपनी ही पत्नी को बदनाम करने वाला युवक गिरफ्तार  | New India Timesभोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो अपने ही पत्नी को फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट कर बदनाम करने की कोशिश कर रहा था।

साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार बीते दिनों मोहम्मद उजेर खान ने थाने में शिकायती आवेदन सौंपते हुए बताया कि उनकी बेटी के फेसबुक अकाउंट पर कोई अज्ञात व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है।

फरियादी की शिकायत पर जब साइबर पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि विवाहिता के फेसबुक अकाउंट पर उसी का पति अश्लील मैसेज करता था। इस आधार पर पति सलमान ​खान 29 वर्ष पुत्र बकर खान निवासी सुभानिया मस्जिद बरखेड़ी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सलमान खान द्वारा बताया गया कि वह अपनी पत्नी को बदनाम करने की नियत से इस काम को अंजाम दे रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version