मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहाँपुर रौज़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डेहला नेकनामपुर ग्राम के निवासी रामु जाटव उम्र 30 वर्ष कल शनिवार की दोपहर से पिता को दवाई देने के बाद से था लापता। परिजनों ने उसको बहुत तलाश करने की कोशिश की पर वो नहीं मिला। आज रामु जाटव का शव गाँव से ही एक किलोमीटर दूर खेतों में पड़ा मिला सुचना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमित पांडेय मौके पर पहुँचे शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
एसपी सिटी सुधीर जयसवाल ने बताया कि थाना रौजा के रहने वाले रामु जाटव का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है शव के पास कीटनाशक की शीशी पाई गई, पोस्टमार्टम के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
