राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT;
उत्तर प्रदेश चित्रकूट के मानिकपुर इलाके में पुलिस और बबली कोल गैंग के इनामी डकैतों के बीच हुई मुडभेड़ में रैपुरा थाने में तैनात दरोगा शहीद हो गये जबकि कई पुलिस कर्मियों व डकैतों के घायल होने की खबर है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार तड़के पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में चित्रकूट निही चरैया के औदर पुरवा में डकैतों की लगातार घेरा बंदी और मुड़भेड़ जारी है। मुड़भेड़ में दस्यु लवलेश कोल के मारे जाने की संभावना है। डकैतों के 3 असलहे भी पुलिस के हाथ लगे हैं। बबली कोल गैंग के सदस्य राजू कोल को गोली लगी है। उसे मानिकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुड़भेड़ के दौरान रैपुरा उपनिरीक्षक जेपी सिंह के सीने में गोली लगने पर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जेपी सिंह जौनपुर जिला के तहसील मड़ियाहूं थाना नेवढिया क्षेत्र के बनेवरा गांव के निवासी थे। जैसे ही इस की दरोगा के शहीद होने की ख़बर गांव में पहुंची तो पुरे गांव में हाहाकार मच गया और पूरे जिले में शोक की लहर दौड गई।
