पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ग्वालियर ने दी विदाई | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ग्वालियर ने दी विदाई | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा, भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री सत्य प्रकाश मिश्रा पुलिस लाईन ग्वालियर, सूबेदार आयूष मिश्रा सहित कार्यालयीन स्टाफ एंव सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ग्वालियर ने दी विदाई | New India Times

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, ट्रैवलर बेग भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी ली गई।

सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारिगण इस प्रकार हैं- उनि0 चन्द्रप्रकाश यादव, सउनि0 अभिलाख सिंह, सउनि0 कमल सिंह यादव, सउनि0 रमेश सिंह, सउनि0 सलीम खान, सउनि0 संतोष कुमार मिश्रा, सउनि0 श्रवण कुमार दीक्षित, प्र.आर0 लक्ष्मीनारायण, प्र.आर0 सुरेन्द्र सिंह परमार, प्र.आर0 उदय सिंह गुर्जर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version