बच्चा चोर ने रेलवे स्टेशन पर 8 माह की बच्ची को मां की गोद से छीन कर ज़मीन पर पटका, हुई मौत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बच्चा चोर ने रेलवे स्टेशन पर 8 माह की बच्ची को मां की गोद से छीन कर ज़मीन पर पटका, हुई मौत | New India Times

रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में बैठी मां वैशाली पत्नी अंकित कुमार निवासी पिहानी चुंगी जनपद हरदोई अपनी 8 माह की बच्ची को गोद में लिए बैठी थी कि अचानक उस की आंख लग गई, रात्रि लगभग 2:00 बजे 25,26 साल का युवक 8 माह की बच्ची को मां की खुद से छीन कर भाग, मां वैशाली शोर मचाकर बच्ची के पीछे भागी, युवक ने बच्ची को ज़मीन पर पटक दिया वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पिटाई कर जीआरपी शाहजहांपुर के हवाले कर दिया।

घायल बच्ची को पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से ज़िला अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई।

बच्चा चोर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

हरकेश यादव क्षेत्र अधिकारी द्वितीय जीआरपी लखनऊ ने बताया कि वैशाली निवासी पिहानी चुंगी जनपद हरदोई रात लगभग 2:00 बजे अपनी आठ माह की बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में बैठी थी इसी दौरान एक युवक बच्ची को उठाकर ज़मीन पर पटक दिया तत्काल बच्ची को एंबुलेंस से ज़िला अस्पताल भेजा दिया गया उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई आरोपी अशोक थाना सिंशौली जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version