अली अब्बास, मथुरा/नई दिल्ली, NIT:

भारतवर्ष में जी 20 सम्मिट के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में भारतवर्ष की ओर से आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण और गैस समग्र संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें द्वारकाधीश मंदिर के वर्तमान पीठाधीश्वर श्री श्री 108 डॉक्टर वागीश कुमार जी महाराज कांकरोली नरेश जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मणिपुर की राज्यपाल श्रीमती अनुसूया उईके उपस्थित रहीं कार्यक्रम में भारतवर्ष से आए आपदा मित्रों को सम्मानित किया गया। पूज्य महाराज श्री को समारोह में मणिपुर की राज्यपाल द्वारा
गोबर से बनी रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री द्वारा माहामहिम राज्यपाल के बड़प्पन की सराहना की साथ ही मणिपुर के आज के हालातो पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई महाराज श्री ने इस मौके पर मणिपुर में राहत कैंप में रह रहे लोगों की मदद के की पेशकश की जिसे मां महिम राज्यपाल द्वारा बड़े ही भावुक मन से स्वीकार करते हुए आप श्री को मणिपुर आने का निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर जी 20 आयोजन समिति के संयोजक मृणाली श्रीवास्तव आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कमल किशोर प्रसिद्ध चिंतक और विचारक पूर्व खादी बोर्ड के सदस्य बसंत कुमार दीक्षित गो समग्र के संस्थापक भारत भूषण जवाहर गांव समग्र के राष्ट्रीय संयोजक बनी और सब समन्वयक मोहन अरोड़ा के साथ राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण और भारत सरकार के कई अधिकारी गण मौजूद रहे।
