मंसूर बावरी तालाब के पास युवक की कुएं में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मंसूर बावरी तालाब के पास युवक की कुएं में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप | New India Times

मंसूर बावरी तालाब के पास बने एक सरकारी कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद एक युवक की लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मंसूर बावरी तालाब के पास युवक की कुएं में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप | New India Times

पुलिस से प्राप्त जानकारी ग्राम हथखोय निवासी चुरामन पिता लच्छू सेन उम्र करीब 26 साल गांव से आधा किलोमीटर दूर मंसूर बावरी तालाब के पास बने एक सरकारी कुएं में उतराती देखी गई। परिजनों ने सूचना मिलते ही पुलिस थाना देवरी में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ लाश को कुएं से बाहर निकाला। लास रस्सी और बिजली के तारों से बंधी हुई थी हाथ पैर में बिजली के तार लपेटे हुए थे चेहरे पर आंखें गायब थी और मुँह खुला हुआ और दांत टूटे हुए थे। शरीर के हिस्से में कई जगह घाव के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने पंचनामा करवाई कर पोस्टमार्टम करा कर लाश परिजनों को सौंप दिए।

मृतक चुरामन के भाई राजू सेन बताया कि उनका भाई 24 अगस्त की शाम 4:00 बजे से घर से गायब था जिसकी खोजबीन की गई लेकिन पता न चलने पर पुलिस थाने में 26 अगस्त को गुम इंसान की सूचना दी गई थी। 28 अगस्त की शाम को गांव के कुछ बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब के पास जा रहे थे तभी करीब आधा किलोमीटर दूर मंसूर बावरी तालाब के पास सरकारी कुएं में लाश दिखाई दिए जाने पर उन्होंने घर पर आकर जानकारी दी। जिसकी पहचान उनके भाई चुरामन के रूप में होने पर देवरी पुलिस थाने को सूचना दी। मृतक के भाई राजू सेन ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या की गई है और कुएं में रस्सी और बिजली के तारों में बांधकर कुएं में फेंका गया है।

वहीं इस मामले में एस आई निशांत भगत का कहना है कि मंसूर बावरी के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में लाश मिली है जिसकी पहचान हथखोय गांव के निवासी चुरामन सेन के रूप में हुई है। इस मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। यह व्यक्ति 24 अगस्त से लापता था और पुलिस थाना देवरी में 26 अगस्त को गुम इंसान प्रकरण दर्ज किया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version