थाना दमुआ में भुजलिया व जन्माष्टमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना दमुआ में भुजलिया व जन्माष्टमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

दमुआ थाना प्रांगण में आज शांति समिति की बैठक में एसडीओपी के के अवस्थी, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, नवागत टी आई उईके सभी धर्म के प्रमुख, दोनों दलों के प्रमुख, गणमान्य नागरिक पत्रकार गण सभी ने भुजिया और जन्माष्टमी होने वाले आयोजन के बारे में जानकारी साझा की, इसी आधार पर पुलिस ने शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका अमला, के साथ व्यवस्था संभालने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश बबुआ कश्यप ने स्वच्छता प्रकाश व्यवस्था नगर पालिका से संबंधित सभी आवश्यक सेवा देने की बात कही। पत्रकार रमेश राही व शिव यादव ने भुजलिया के दिन कमज़ोर प्रीति पुल पर भीड़भाड़ ना होने पाए प्रशासन इस बात का ध्यान रखें। सभी ने स्पष्ट किया कि सभी त्योहार सौहार्द व शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ दमुआ में मनाए जाते हैं। आज की शांति समिति बैठक का आभार प्रदर्शन एसडीओपी के के अवस्थी ने किया और इस इस शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version