शहर के दो निजी नर्सिंग कॉलेजों में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर छात्र छात्राओं को किया जागरूक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शहर के दो निजी नर्सिंग कॉलेजों में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर छात्र छात्राओं को किया जागरूक | New India Times

नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्र छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वहीं उन्हें मानसिक रोगियों के लक्षणों और गतिविधियों के बारे में बताया गया। इसका उद्देश्य जनमानस में मानसिक बीमारियों को लेकर जागरूकता फैलाना और ऐसे मरीजों को पहचानना था जो मानसिक बीमारियों को समझ नहीं पाते और भूत बाधा के चक्कर में पड़ कर ओझा हकीमों के चक्कर में पड़ जाते हैं। इसे लेकर ज़िला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा दो निजी नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को मनोचिकित्सक डॉ.अखिलेश शुक्ला और नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ व जिला मानसिक टीम द्वारा शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई।

मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि आजकल हर दूसरा व्यक्ति तनाव से पीड़ित हैं। लोग छोटी-छोटी बातों के बारे इतना सोंचते हैं कि अन्य ज़रुरी बातों पर उनका ध्यान ही नहीं जाता है। बढ़ा हुआ तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक होता है। अगर वक्त रहते इस स्ट्रेस और चिंता को कम ना किया जाए तो इसका बुरा असर हमारी ऑफिसियल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है। इसे लेकर एलसीडी के अंतर्गत संचालित ज़िला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा शहर के दो नर्सिंग कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट स्तुति कक्कड़ द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संबंधित स्ट्रेस मैनेजमेंट की जानकारी बच्चों को प्रदान की गई। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा सृजन नर्सिंग कॉलेज एवं के पी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज मे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट शिविर का आयोजन किया गया।

मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला द्वारा शिविर में नर्सिंग कर रहे बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जानकारी प्रदान करने का उद्देश्य था भविष्य में बच्चे मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं की पहचान करते हुए अपने घर परिवार एवं समाज में मानसिक मरीजों को पहचान कर उनका इलाज़ करवा कर एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना था। सृजन कॉलेज में करीब 160 बच्चे व इंदिरा नर्सिंग कॉलेज मे 150 बच्चों को मानसिक स्वास्थ के बारे में बताया गया। शिविर के पश्चात दोनों स्कूलों के बच्चों को सूक्ष्म जलपान का वितरण किया गया। शिविर में दोनो नर्सिंग कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, जनपद के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला साइकेट्रिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय, साइकेट्रिक नर्स विवेक मित्तल सहित कॉलेजो के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article