राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग नशे के विरुद्ध अभियान चला रहा है: देवेंद्र शर्मा | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग नशे के विरुद्ध अभियान चला रहा है: देवेंद्र शर्मा | New India Times

अध्यक्ष वाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार एवं महिला कल्याण विभाग मथुरा की टीम के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विकास चंद जिला प्रोबेषन अधिकारी मथुरा के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के कल्याण और बेहतरीन के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सभी को आह्वान किया।
श्रीमती बुद्धि मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी मथुरा के द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकतियों को गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं को पहचाने और लोगों को उसका लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती अनीता अग्रवाल माननीय सदस्या राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश के द्वारा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई।
रक्षा सूत्र कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें समूह गीत, नुक्कड़ नाटक, नृत्य आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र शर्मा माननीय अध्यक्ष बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरे प्रदेश में चलाई जा रही कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया की राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग बालिकाओं और बालकों को नसे की लत से बचाने के लिए एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग शासन से लेकर ग्राम स्तर तक बाल अधिकार संरक्षण की समितियां गठित कर रहा है और आगामी एक माह में पूरे प्रदेश में या समितियां गठित हो जाएगी। इन बाल अधिकार समितियां में ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सदस्य सचिव बनाया गया है। वहीं ब्लॉक स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी और जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को इन बाल समितियां का सदस्य सचिव बनाया गया है।

इन समितियां का काम होगा कि अपने क्षेत्र में बालकों के अधिकारों के हनन से संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर वह विधि अनुसार कार्यवाही करें।
माननीय अध्यक्ष ने एकजुट होकर महिलाओं बालिकाओं और बालकों की सुरक्षा एवं बेहतरीन के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।

रक्षा सूत्र कार्यक्रम में राजकीय बालिका गृह की बालिकाओं सहित पूरे जनपद के दूर दराज से आई महिलाओं ने माननीय अध्यक्ष को राखी बांधी।
कार्यक्रम में कुमार प्रभात जिला आबकारी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती बुद्धि मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी विकास चन्द्र जिला प्रवेश अधिकारी श्रीमती किरन चौधरी जिला पंचायत राज्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article