गोटेगांव से चल कर भोपाल पहुंची परिवर्तन विश्वास यात्रा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

गोटेगांव से चल कर भोपाल पहुंची परिवर्तन विश्वास यात्रा | New India Times

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार को चौतरफा घेरने की कोशिश कर रही है। इसी को लेकर कांग्रेसी नेता साहिल सिंह राजपूत ने कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा सरकार के घोटाले एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ परिवर्तन विश्वास यात्रा निकाली। जो गोटेगांव से 16 अगस्त को प्रारंभ हुई थी परिवर्तन विश्वास यात्रा 13 दिन में 300 किलोमीटर पैदल चल कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल पहुंची। ‌यात्रा के समापन में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरूण यादव नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति विधायक तरूण भानोट विधायक पीसी शर्मा संगठन प्रभारी राजीव सिंह प्रकाश जैन गुरमीत सिंह मंगू युवा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी एवं प्रकाश चौकसे को साहिल सिंह राजपूत एवं सभी यात्रियों ने गोटेगांव से जो माँ नर्मदा जल लेकर आए थे वो सौंपा।

गोटेगांव से चल कर भोपाल पहुंची परिवर्तन विश्वास यात्रा | New India Times

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि इस मां नर्मदा के जल से मुख्यमंत्री निवास, विधानसभा और वल्लभ भवन का शुद्धिकरण करेंगे जिस तरह शिवराज सिंह ने पवित्र विधानसभा और वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार और घोटाले से अपवित्र किया है। कमलनाथ जी की सरकार बनते से ही विधानसभा वल्लभ भवन और मुख्यमंत्री निवास का मां नर्मदा के जल से शुद्धिकरण करेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति ने कहा कि मुझे गर्व हैं कि मेरी विधानसभा के युवा साहिल सिंह राजपूत एवं उनके साथियों ने 6 महीने पहले इस यात्रा की रूपरेखा तैयार कर परिवर्तन विश्वास यात्रा के रूप में सफल बनाया।

यात्रा का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सैकड़ों युवाओं के साथ यात्रा के साथ संगठन प्रभारी राजीव सिंह प्रकाश जैन गुरमीत सिंह मंगू विवेक त्रिपाठी प्रकाश चौकसे रवि परमार राजवीर सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा तनय अग्रवाल ज़ीशान खान ने किया।

परिवर्तन विश्वास यात्रा में गोटेगांव से भोपाल तक पैदल चले यात्रियों में इंजी.साहिल सिंह राजपूत यात्रा व्यवस्थापक आशीष राय, तारिक खान, प्रमोद मेहरा, देवेन्द्र प्रजापति, रोहित यादव, शिवांश जैन, धरम साहू, ऋषभ बैरागी, रजनेश चढ़ार, ललित उईके, सूरज राजपूत, भैयाजी वैष्णव, राजा दुबे, नीलेश कुमार, राहुल कुमार, राजकुमार बर्मन नरेश बिलवार, जिश्नेश राजपूत , युद्धवीर सिंह, शिवम् राय , मोनू राय ,राहुल राजपूत , आकाश पटैल, मयंक छिरा, कमलेश पटैल, राजेंद्र ठाकुर, आशीष सोनी शामिल रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article