अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झांसी जिला के थाना मोठ अन्तर्गत लुधियाई गांव में तीन-चार हमलावरों ने खेत में सब्जी तोड़ रहे किसानों पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें एक महिला भी शामिल है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ सन्तोष कुशवाहा एवं मेहरवान कुशवाहा अपने खेत में सव्जी तोड़ रहे थे कि तभी पहले से घात लगाये हुए गांव के ही 3,4 कुशवाहा बन्धुओं ने दोनों के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया यह देख पास में ही बैठी रश्मि कुशवाहा उन्हें बचाने पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया गया, जिससे सिर में लाठी लगने के कारण तीनों के सिर में गम्भीर चोटें आयीं।हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामवासियों ने 100 ड़ायल को फोन किया। पी आर वी 0385 ड़ायल 100 में कार्यरत चालक अनिल कुमार नायक, हेड़ कांस्टेबल गोविन्द सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को उठाकर मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिये पहुंचाया, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ने तीनों घायलों को झांसी मैड़ीकल कांलेज के लिये रिफर कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
